महाराष्ट्र में सपा को नई मजबूती: अजय यादव पुनः बने प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर आगमन पर भव्य स्वागत, नेताओं ने जताया गौरव और विश्वास

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमदेईया निवासी अजय यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आज़मी द्वारा समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र का पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके प्रथम जनपद आगमन पर नगर के मंगलम लॉन, मियांपुर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि अजय यादव का जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव एवं महासचिव आरिफ हबीब ने बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित सपाजनों ने क्रमवार अभिनंदन किया।

 

अपने स्वागत से अभिभूत अजय यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र की सपा इकाई अहम भूमिका निभाएगी और प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सपा, उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी।

 

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अजय यादव ने हमेशा महाराष्ट्र में जौनपुर का मान बढ़ाया है और जरूरत पड़ने पर जनपदवासियों की हर संभव मदद की है। उनके पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में राजेश यादव, सुभाष यादव, वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, अनिल यादव, डॉ. शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्य, कृष्णा यादव, प्रदीप यादव बाबा, केशू भाई, अमर बहादुर यादव, विजय प्रताप बागी, ऋषि यादव, प्रमोद यादव, भीम यादव, अजय प्रजापति, डॉ. जंगबहादुर यादव, सतवंत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक संदीप यादव, प्रदीप यादव एवं अमर बहादुर यादव ‘लंबू’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष