कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख

सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरातफरी, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के बगवानाला इलाके में गुरुवार को एक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग ने आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब एक दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद झोपड़ियों में रखे छोटे-छोटे गैस सिलेंडरों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए और क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी इंद्रजीत वर्मा के अनुसार, आग झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में लगी थी, जहां पश्चिम बंगाल के रहने वाले लोग निवास करते हैं और कबाड़ बीनने का कार्य करते हैं।

अग्निशमन विभाग की तत्परता के चलते आग को और फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि आग से झोपड़ियों में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    छात्रों के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव बोले— छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ दबाने का प्रयास अस्वीकार्य, आंदोलन जारी रहेगा     वाराणसी। देशभर में छात्रों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और छात्र…

    गंगा किनारे बहकर मिलीं कफ सिरप की 349 शीशियां, पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त जांच शुरू

    चन्द्रावती गांव के पास बरामद हुईं फेयरडील कफ सिरप की शीशियां, कार्रवाई के डर से खेप नदी में फेंके जाने की आशंका   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    छात्रों के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    गंगा किनारे बहकर मिलीं कफ सिरप की 349 शीशियां, पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त जांच शुरू

    गंगा किनारे बहकर मिलीं कफ सिरप की 349 शीशियां, पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त जांच शुरू

    गिरधरपुर में वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    गिरधरपुर में वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज और जागरूकता पर दिया जोर

    सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज और जागरूकता पर दिया जोर

    सीजेपी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

    सीजेपी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

    जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार