चौबेपुर का गौरव बढ़ाया: प्रियांशु यादव ने 10वीं में जिले में पाई सातवीं रैंक

94.83% अंक हासिल कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में चौबेपुर क्षेत्र के छात्र प्रियांशु यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में सातवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंद्रावती (उगापुर) स्थित काशी बुल्लू इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र प्रियांशु ने कुल 600 में से 569 अंक (94.83 प्रतिशत) प्राप्त किए।

प्रियांशु की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।

स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रियांशु की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की सफलताएं युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    चिकित्सा प्रतिपूर्ति में देरी पर जताया विरोध, आठवें वेतन आयोग समेत कई मांगों को लेकर संघर्ष का लिया संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर…

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा