99% से अधिक परिणाम के साथ चमका महेशपुर का विद्यालय

10वीं में 99% और 12वीं में 99.5% रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में श्री आदित्य नारायण सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, महेशपुर धरसौना (चोलापुर) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परिणाम 99.5 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

 

कक्षा 10वीं में आनंद प्रजापति ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं में गौरव पाठक ने 87 प्रतिशत अंक के साथ टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

हाईस्कूल में 3 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 25 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

🔷 कक्षा 10 के प्रमुख मेधावी छात्र

आनंद पटेल (93.16%), रविकांत प्रजापति (93%), हर्ष पटेल (92%), श्रेया पाल (89%), अनिकेत (88%), प्रथमेश कुमार वर्मा (87%), आर्यन पटेल (86%), निधि पटेल (85%), आर्यन वर्मा (85%), किशन वर्मा (85%), अंजली वर्मा (85%), सिद्धार्थ यादव (83.66%), प्रशांत वर्मा (83.5%), विमल पाल (83.5%), अनिकेत सिंह (83.16%), कुमारी जूली (83%), अंश विश्वकर्मा (82%), अकाल यादव (82%), सिवान यादव (81.50%), कृष्णा पटेल (81.33%), साहिल (81%), शिव रघुवंशी (80.33%), उज्ज्वल (80.16%), बाबू रजनीकांत भारद्वाज (80%), अंश कुमार मिश्रा (80%)।

🔷 कक्षा 12 के प्रमुख मेधावी छात्र

गौरव पाठक (87%), रवि प्रजापति (86%), अनुज पाठक (85%), खुशी पटेल (83%), वैस अहमद (80%), वारिस अहमद (80%), रितिका पटेल (80%), आकाश यादव (80%)।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है।

 

विद्यालय के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    पीड़िता की मां ने चौबेपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में एक विवाहिता को लगातार परेशान…

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, परिवार में मचा कोहराम   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर गांव में मंगलवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, घुड़दौड़ और भंडारा बना आकर्षण का केंद्र

    वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, घुड़दौड़ और भंडारा बना आकर्षण का केंद्र