नरपतपुर में बजरंगबली की मूर्ति स्थापना, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

प्राण प्रतिष्ठा के साथ गांव में उत्सव का माहौल, महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा नरपतपुर के चुहरपुर में श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थापना के उपरांत सायंकाल भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

 

मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पंडित अनिल पाठक के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। आयोजन से पूर्व मूर्ति को पूरे ग्राम सभा में भ्रमण कराया गया, जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।

 

कार्यक्रम में ग्राम सभा की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। धार्मिक अनुष्ठान से लेकर मूर्ति यात्रा तक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम प्रकाश उर्फ मंटू यादव, अभिषेक यादव, मंगरू यादव, कल्लू यादव, लालता यादव, राजेश यादव, सुभाष यादव, चिट्टू, विशाल, अनीश, सियाराम, बब्बू सहित समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना के बाद पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    चिकित्सा प्रतिपूर्ति में देरी पर जताया विरोध, आठवें वेतन आयोग समेत कई मांगों को लेकर संघर्ष का लिया संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर…

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा