पीएम के काशी दौरे से पहले महिला सम्मेलन को लेकर भाजपा सक्रिय

जनसंपर्क अभियान तेज, प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने विपक्ष पर साधा निशाना

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे से पहले महिला सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार महिलाओं को संबोधित किए जाने की संभावना है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन पूरी सक्रियता के साथ जुटा हुआ है।

इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने अजगरा विधानसभा क्षेत्र के चौबेपुर अंतर्गत सुंगुलपुर गांव में महिलाओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में बरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया।

महिलाओं को संबोधित करते हुए मीना चौबे ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर इस सम्मेलन में भागीदारी निभाने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2023 में पारित नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को वर्ष 2026 में विपक्ष द्वारा लोकसभा में द्वेषवश गिरा दिया गया। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में महिलाओं के बीच जनजागरण और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जो आगामी कार्यक्रम में भी परिलक्षित होगा।

मीना चौबे ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता से ही भविष्य में लोकसभा और राज्यसभा में उनके अधिकारों को सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान करते हुए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान साधना सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन चौबे, ग्राम प्रधान साधना सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शारदा चौबे, प्रधान परमानंद गिरी, मनीष प्रधान, अनील कुमार, श्रीकांत पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग रिपोर्ट  विवेक राय  वाराणसी (रामनगर)। रामनगर स्थित शहीद पार्क पीएसी से…

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। मारवाड़ी युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार