पटना के ‘चेतक’ ने मारी बाजी, घोड़ा दौड़ में जीता प्रथम स्थान

गोवर्धन चौधरी की स्मृति में नारायणपुर में हुआ भव्य आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे प्रतिभागी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर ग्राम पंचायत में गोवर्धन चौधरी की स्मृति में आयोजित घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के कई राज्यों से आए घोड़ों और घुड़सवारों ने प्रतिभाग कर आयोजन को रोमांचक बना दिया। बिहार, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से नामी घोड़े पहुंचे, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जवान घोड़ों की रेस में पटना (बिहार) निवासी बिट्टू यादव का ‘चेतक’ घोड़ा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर रहा और चैंपियन शील्ड अपने नाम की। वहीं जमानिया (गाजीपुर) निवासी चंद्रपाल सिंह का ‘बादल’ घोड़ा द्वितीय तथा हिंदवारी (चंदौली) निवासी संतोष पाठक का ‘हीरा’ घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को क्रमशः ₹11,000, ₹5,000 और ₹3,000 नकद पुरस्कार के साथ शील्ड, साइकिल एवं फैन देकर सम्मानित किया गया।

वहीं दो दांत वाले घोड़ों की रेस में जमानिया (गाजीपुर) निवासी इंद्रपाल सिंह का ‘शक्ति’ घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा, जबकि गहमर (गाजीपुर) निवासी सुधीर सिंह का ‘बादल’ घोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। इस वर्ग में भी पटना, जमानिया और हिंदबारी (चहनिया) के घोड़ों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी दो दिन पूर्व ही नारायणपुर पहुंच गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में आयोजन चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों के साथ-साथ पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अवनीश पाठक, सपा से इंजीनियर आर.एन. यादव, अजीत सोनकर, रमेश यादव, बबलू यादव, जयप्रकाश चौबे, शोभनाथ यादव और राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पहलवान शिवसेवक यादव ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी रामजी यादव ने संभाली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग रिपोर्ट  विवेक राय  वाराणसी (रामनगर)। रामनगर स्थित शहीद पार्क पीएसी से…

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। मारवाड़ी युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार