स्कूल गई 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

5 मई को घर से निकली छात्रा नहीं लौटी वापस, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। किशोरी 5 मई की सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयासों के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला तो परिजनों ने चौबेपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है तथा हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को किशोरी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी