सड़क की बदहाली बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, हादसों का बढ़ा खतरा

भंदहा कला-दुर्गवा संपर्क मार्ग पर गहरे गड्ढे, मरम्मत की मांग तेज

 

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। भंदहा कला नहर के किनारे स्थित दुर्गवा-राजवारी संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति क्षेत्रीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क हाल की बारिश के बाद और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कैथी टोल प्लाजा से बचने के लिए बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक और भारी वाहन इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। लगातार भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी शैलेश दुबे, प्रवीण सिंह, जय प्रकाश सिंह, तेरसू यादव एवं भूपेंद्र सिंह ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजाना लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राखी बांधकर वीर जवानों के प्रति जताया सम्मान, देशसेवा के जज्बे को किया सलाम     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रक्षाबंधन…

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हरियाडीह गांव से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद किया आला-ए-कत्ल; 21 अगस्त को मिला था अज्ञात शव     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। अपराधों की रोकथाम और हत्या समेत गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प