तपती दोपहर में टीन शेड के नीचे बैठ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी जनता की फरियाद

जनसुनवाई में मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

(रिपोर्ट : विवेक राय) 

रामनगर (वाराणसी)। वाराणसी कैण्ट विधानसभा के विधायक मंगलवार को एक बार फिर जनता के बीच पूरी सक्रियता के साथ नजर आए। भीषण गर्मी और तपती दोपहरी के बावजूद रामनगर स्थित बटाऊवीर के श्यामा उपवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव टीन शेड के नीचे बैठकर घंटों तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे।

जनसुनवाई शुरू होने से पहले ही क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच चुके थे। विधायक ने एक-एक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग नागरिक ने विधायक को बताया कि उनके बगीचे में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम को गलत तरीके से लॉन संचालन का मामला मान लिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे उन्हें मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि वास्तविक स्थिति की जांच कर सही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा अनावश्यक उत्पीड़न बंद कराया जाए।

जनसुनवाई में पहुंची कई महिलाओं ने वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई कर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

क्षेत्रीय समस्याओं की संख्या अधिक होने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नगर निगम रामनगर जोन की पूरी टीम को जनचौपाल स्थल पर ही बुला लिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क, सफाई, जलनिकासी और अन्य नागरिक समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा।

जनसुनवाई के दौरान मौके पर ही समस्याओं के समाधान की पहल और अधिकारियों की जवाबदेही तय किए जाने से क्षेत्रीय नागरिकों में संतोष दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित समाधान के लिए प्रयास करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, डॉ. अनुपम गुप्ता, प्रीति सिंह बघेल, जितेंद्र पांडेय, सृजन श्रीवास्तव, पार्षद लल्लन सोनकर, मनोज यादव, रितेश पाल गौतम, कुलदीप सेठ, ऋषभ सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    सरकारी कमीशन बढ़कर 125 रुपये होने पर चिरईगांव में सम्मान समारोह, संगठन के संघर्ष को बताया महत्वपूर्ण   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि