राष्ट्रीय सनातन संघ को मिला नया नेतृत्व, सौरभ कुमार बने राष्ट्रीय संयोजक

काशी में आयोजित मनोनयन समारोह में हुई घोषणा, बलिया से संगठन विस्तार अभियान का किया आगाज़

 

(रिपोर्ट: विवेक राय) 

वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ ने संगठन को नई मजबूती देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को राष्ट्रीय संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को काशी स्थित शिवानंद होटल में आयोजित भव्य मनोनयन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।

आशीष शिवालय के समीप स्थित शिवानंद होटल में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सौरभ कुमार का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार लंबे समय तक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के मार्गदर्शन में उन्होंने लगभग 40 वर्षों तक पत्रकारिता और संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सौरभ कुमार के अनुभव, कार्यशैली और जमीनी पकड़ का लाभ राष्ट्रीय सनातन संघ को निश्चित रूप से मिलेगा।

राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद सौरभ कुमार ने कहा कि वे बलिया जनपद के गढ़वार क्षेत्र से संगठन विस्तार और जनजागरण अभियान की नई शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सनातन संघ के उद्देश्यों, विचारों और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और शहर-शहर तक सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मनोनयन की घोषणा के बाद संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सौरभ कुमार के नेतृत्व में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    सरकारी कमीशन बढ़कर 125 रुपये होने पर चिरईगांव में सम्मान समारोह, संगठन के संघर्ष को बताया महत्वपूर्ण   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि