गायत्री स्पोर्टिंग क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र के तपोवन स्थित गायत्री स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का शुभारंभ वाराणसी कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने फीता काटकर एवं टॉस कर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न क्रिकेट टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पुराना मिर्जापुर एवं वारीगाड़ी टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस कराया गया तथा विधिवत मैच का शुभारंभ किया गया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना की सीख भी देते हैं। उन्होंने कहा कि विजेता टीम को अपनी सफलता पर अहंकार नहीं करना चाहिए, वहीं हारने वाली टीम को निराश होने के बजाय आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि क्रिकेट सहित सभी खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल युवाओं को स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाते हैं।

इस दौरान गायत्री क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष रितेश राय ने विधायक के समक्ष क्रिकेट पिच के रखरखाव एवं सुधार की आवश्यकता रखी। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पिच को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा भविष्य में भी खेल गतिविधियों के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋषभ सिन्हा, अनुराग श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, रिशु सिंह, राम पांडेय, श्याम पांडेय, रोहित कसेरा, युवराज, अमन पटेल, जितेंद्र सिंह, उमेश वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    सरकारी कमीशन बढ़कर 125 रुपये होने पर चिरईगांव में सम्मान समारोह, संगठन के संघर्ष को बताया महत्वपूर्ण   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि