चमरहा बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल का भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र पहनाकर किया अभिनंदन, मंदिर में किया दर्शन-पूजन

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS चोलापुर (वाराणसी)। आजमगढ़ हाईवे स्थित चमरहा बाजार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल किसी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान चमरहा बाजार से गुजर रहे थे। जैसे ही उनके आगमन की सूचना स्थानीय कार्यकर्ताओं को मिली, बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक बाजार में एकत्र हो गए और उनका काफिला रोककर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ और ‘राम सकल पटेल जिंदाबाद’ के नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया। स्वागत कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भी क्षेत्रवासियों एवं समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

स्वागत समारोह से अभिभूत जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण पाठक, राजनाथ पांडेय उर्फ मुलाई गुरु, राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ‘मुन्ना’, रामप्यारी गोस्वामी, बबलू सिंह, बलिराम गुप्ता, बृजेश मिश्रा, मनोज जायसवाल, पवन कनौजिया, राजेश मिश्रा, पवन माली, चुप्पे गुरु, अमन, विजय प्रताप, रविंद्र सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    महानगर अध्यक्ष दिलीप डे बोले- फाइनल सूची में भी नहीं सुधरीं त्रुटियां, कई गंभीर खामियां आई सामने   वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को महानगर अध्यक्ष…

    हौज कटोरा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    महापौर अशोक तिवारी ने 835 मीटर लंबी सीवर लाइन परियोजना का किया शिलान्यास   वाराणसी। आदि विश्वेश्वर वार्ड के हौज कटोरा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चमरहा बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल का भव्य स्वागत

    चमरहा बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल का भव्य स्वागत

    वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    हौज कटोरा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    हौज कटोरा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    नाबालिग छात्रा प्रकरण में नया मोड़, दुष्कर्म के आरोपों से बढ़ी हलचल

    नाबालिग छात्रा प्रकरण में नया मोड़, दुष्कर्म के आरोपों से बढ़ी हलचल

    राष्ट्रीय सनातन संघ को मिला नया नेतृत्व, सौरभ कुमार बने राष्ट्रीय संयोजक

    राष्ट्रीय सनातन संघ को मिला नया नेतृत्व, सौरभ कुमार बने राष्ट्रीय संयोजक

    भोजपुरी की सुपरहिट आवाज शिल्पी राज का नया धमाका, ‘लइकिया यूपी के’ हुआ रिलीज

    भोजपुरी की सुपरहिट आवाज शिल्पी राज का नया धमाका, ‘लइकिया यूपी के’ हुआ रिलीज