भानापुर नेवादा में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ संपन्न, भक्तिमय माहौल में गूंजे राम नाम

दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मानस चौपाइयों और भजनों से सराबोर हुआ वातावरण

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। विकास खंड रामपुर के ग्राम भानापुर नेवादा में 2 जून से 3 जून तक आयोजित अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। धार्मिक आयोजन का नेतृत्व रवि दीक्षित, सौरव दीक्षित एवं गौरव दीक्षित द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबा नजर आया। दो दिनों तक लगातार मानस पाठ, चौपाइयों और भजनों की मधुर प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन स्थल पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं, मानस प्रेमियों, रामायण गायकों एवं कथावाचकों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को भावविभोर कर दिया।

“मंगल भवन अमंगल हारी” से गूंजा वातावरण

धार्मिक आयोजन के दौरान

“मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दसरथ अजिर बिहारी”

जैसी चौपाइयों का सामूहिक पाठ किया गया। वहीं

“सियाराममय सब जग जानी, करउँ प्रणाम जोरि जुग पानी”

दोहा के माध्यम से भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीरामचरितमानस भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन और मानवता का अनुपम ग्रंथ है। इसके नियमित पाठ एवं श्रवण से मन को शांति और जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ प्राप्त किया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं संकटमोचन हनुमान जी की महिमा का श्रवण करते रहे।

समापन अवसर पर विधिवत पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों रवि दीक्षित, सौरव दीक्षित एवं गौरव दीक्षित ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष