निर्माणाधीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

निर्माणाधीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार देर शाम निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार परिसर का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रेनेज सिस्टम, हाई सिक्योरिटी बैरक, मल्टीपरपज हॉल एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

डीएम ने निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर श्रमिकों, मशीनों एवं अन्य संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की गति बढ़ाते हुए प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की गई। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, फायर फाइटिंग सिस्टम एवं आकाशीय बिजली से बचाव हेतु लाइटनिंग अरेस्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि नवीन जिला कारागार का निर्माण कार्य जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसे निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति में मिलीं खामियां, जल निगम को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश हेतु भेजी रिपोर्ट   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विकास…

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    बकैनी मुनारी गांव से लापता हुआ था तीन वर्षीय बालक, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज