करदाताओं से संवाद कर जीएसटी नियमों की दी जानकारी

सहायक आयुक्त मनमोहन कुमार बोले — तीन दिन में मिलेगा नया जीएसटी पंजीकरण

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। जीएसटी विभाग वाराणसी खंड-14 द्वारा शुक्रवार को चोलापुर क्षेत्र के ढेरही (झरहिया) में करदाताओं एवं व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त मनमोहन कुमार ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और जीएसटी से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा कीं।

संवाद कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त मनमोहन कुमार ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा का लाभ भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने व्यापारियों को अपने जीएसटी खाते में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट रखने की सलाह दी, ताकि विभाग द्वारा जारी नोटिस एवं योजनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी प्रत्येक माह की 20 तारीख से पहले अपना जीएसटी रिटर्न अनिवार्य रूप से दाखिल करें। साथ ही प्रतिमाह ढाई लाख रुपये तक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को मात्र तीन दिनों के भीतर नया जीएसटी पंजीकरण उपलब्ध कराने की योजना की भी जानकारी दी।

व्यापारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा ओटीपी साझा न करें, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

कार्यक्रम के अंत में राज्य कर अधिकारी (सचिव) राजेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनिल कुमार, दानगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, अजय बरनवाल, शशांक जायसवाल, आशु बरनवाल, दिलीप जायसवाल, अमित वर्मा, इंद्र बहादुर सिंह, राजेश सिंह, कौशल सिंह, रामजी गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, राकेश सिंह, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष