पूर्व सभासद परवीन बानों की वालिदा का इंतकाल, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

कमगढ़हाँ में सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में हजारों लोगों ने की शिरकत और दुआख्वान

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के कमालपुरा वार्ड नंबर-100 निवासी पूर्व सभासद परवीन बानों के पति एवं सभासद एकलाख अहमद की वालिदा खुशबून निशा (75 वर्ष) का शुक्रवार की रात इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार खुशबून निशा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार बड़ी बाजार स्थित मौलाना बुनकर हॉस्पिटल में कराया जा रहा था। शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मदरसा मतअलूम, कमगढ़हाँ में जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद उन्हें मैंना तकिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

अंतिम यात्रा और मिट्टी में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से मरहूमा को अंतिम विदाई दी तथा अल्लाह पाक से उनकी मगफिरत और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने की दुआ की।

मरहूमा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। क्षेत्र के लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज; समय पर रेफर न करने, धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी…

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    समझौते के बाद भी डीवीआर, सीसीटीवी, इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण ले जाने का आरोप, गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा   रिपोर्ट विवेक राय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

    मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत