सुभाष इंटर कॉलेज कटवार में प्रतिभा चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

सिद्धार्थ शेखर यादव ने जीती साइकिल, दिव्यांशु पाल सहित 30 छात्र हुए सम्मानित

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर।सुभाष इंटर कॉलेज कटवार में आयोजित प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत सामान्य ज्ञान (जीके) परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम रैंकिंग सिस्टम के आधार पर घोषित किए गए, जिसमें कुल 30 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सिद्धार्थ शेखर यादव, कलावती अवध नारायण इंटर कॉलेज बेलवा को प्रथम पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। वहीं द्वितीय स्थान पर रहे दिव्यांशु पाल, सुभाष इंटर कॉलेज कटवार को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आदिति तिवारी ने तृतीय तथा सृष्टि गुप्ता ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें सफलता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विकास यादव (आदमपुर) एवं विकास बिंद रहे, जिन्होंने अपने निजी सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित मुख्य अतिथि जज सिंह अन्ना, अवधेश कुमार यादव, उमेश चंद्र यादव, संतोष कुमार सिंह, सुरेश चंद्र यादव, अशोक कुमार बिंद, जुगेर चंद्र यादव, संदीप जी, तीर्थराज बिंद, आनंद मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष