हाइवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

ननिहाल से प्रयागराज लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सराययुसुफ गांव में ननिहाल आए एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से प्रयागराज लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सराययुसुफ गांव निवासी बाबा रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि उनका 32 वर्षीय भांजा सर्वेश उर्फ अंकुर अपने ननिहाल आया हुआ था। शनिवार देर रात वह बाइक से अपने पिता के पास झूसी, प्रयागराज लौट रहा था।

बताया गया कि जैसे ही वह रायबरेली हाईवे स्थित परसुपुर गांव के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।

रविवार को मृतक के पिता उदयराज यादव निवासी कमासिन, थाना फतनपुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि मृतक सर्वेश उर्फ अंकुर प्रयागराज किला क्षेत्र में नौकरी करता था। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष