मार्कण्डेय महादेव मंदिर में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने किया जलाभिषेक

पुत्र अमन सिंह संग पहुंचीं मंदिर, प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। मुगलसराय की पूर्व विधायक एवं राज्यसभा सांसद साधना सिंह रविवार को अपने पुत्र अमन सिंह के साथ प्रसिद्ध कैंथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। सांसद साधना सिंह ने भगवान मार्कण्डेय महादेव से प्रदेश एवं देश में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी अजय गिरी उर्फ रिंकू बाबा, लालू गिरी एवं मुन्ना गिरी द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराई गई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही।

दर्शन-पूजन के उपरांत साधना सिंह ने क्षेत्रवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से समाज को सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त होती है।

मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने भी सांसद साधना सिंह का स्वागत किया और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष