काशीवासियों को मिलेगा निःशुल्क सोलर संयंत्र, महिलाओं को रोजगार से जोड़ रही हनुमत रिन्यूएबल्स

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम देने की घोषणा, सोलर दीदियों को मिला रोजगार एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना को गति देने के उद्देश्य से सर्किट हाउस सभागार में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी संचालन, जन-जागरूकता और आम लोगों तक लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

 

इस दौरान हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से योजना के सफल क्रियान्वयन और जनसंपर्क अभियान में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। कंपनी द्वारा काशी क्षेत्र के पात्र परिवारों को 2 किलोवाट का ऑन-ग्रिड सोलर संयंत्र निःशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई। बताया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिलेगा, जिससे लोगों को बिजली खर्च में राहत मिल सकेगी।

 

प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि डूडा (DUDA) के माध्यम से प्रशिक्षित सोलर दीदियों को ₹14,196 प्रतिमाह मानदेय आधारित जॉब ऑफर लेटर एवं कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि सोलर दीदी, सोलर मित्र एवं सूर्य रथ के माध्यम से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना की जानकारी और लाभ पहुंच सके।

 

बैठक में यह भी कहा गया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत किया जा सकता है। कंपनी ने काशीवासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील की।

 

“सौर ऊर्जा के साथ आत्मनिर्भर काशी, आत्मनिर्भर महिला और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक मजबूत पहल है।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष