हाइवा ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात कराया सामान्य

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत बनियापुर हाईवे रोड पर सोमवार दोपहर हाइवा ट्रक और कार के बीच अचानक टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल चंदापुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अवनीश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सबसे पहले सड़क पर बाधित यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर स्थिति को सामान्य किया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार UP 50 BC 9274 नंबर की आल्टो कार को बकर पुत्र फैजान निवासी लवरिया, जनपद आजमगढ़ चला रहे थे। वहीं UP 53 GT 8007 नंबर का हाइवा ट्रक शैलेंद्र यादव पुत्र रविंद्र यादव निवासी थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर चला रहे थे। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहन बनियापुर हाईवे पर आपस में टकरा गए।

 

घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी पर लेकर पहुंची, जहां दोनों के बीच आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है तथा यातायात पूरी तरह सामान्य बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष