रास्ता और पुलिया निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष से की मुलाकात

सैकड़ों परिवारों की आवागमन समस्या दूर करने हेतु शीघ्र निर्माण कार्य कराने की उठाई मांग

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, बलिया। ग्राम पंचायत रघुनाथपुर, रसड़ा क्षेत्र के युवाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र में रास्ता एवं पुलिया निर्माण कराने की मांग उठाई। युवाओं ने बताया कि सड़क और पुलिया के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

 

युवाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग और खर्च वहन करने के लिए भी वे तैयार हैं।

 

इस दौरान प्रभुनाथ यादव ने युवाओं को आपसी विवाद और झगड़ों से दूर रहकर क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ समाजहित में कार्य करने की अपील की।

 

बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत भारती सहित गुलशन, जयहरी, संदीप, सतीश, रघुपति, संग्राम, सूरज, राजा, गोलू, अरविंद एवं अन्य युवा मौजूद रहे।

 

अंत में युवाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि रास्ता एवं पुलिया निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष