दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

पुराने भवनों पर चला पोकलैंड, गुरुवार से 16 नए मकान होंगे जमींदोज

SHREE 7NEWS, वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने पोकलैंड मशीन और जेसीबी की मदद से जर्जर एवं पुराने भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू की। क्षेत्र में दिनभर ध्वस्तीकरण कार्य चलता रहा, जिससे आसपास भारी हलचल बनी रही।

पीडब्ल्यूडी की ओर से बड़ी संख्या में मजदूरों को भी अभियान में लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 100 से अधिक मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। पुराने और क्षतिग्रस्त भवनों को हटाने के लिए पोकलैंड मशीन के साथ करीब 50 मजदूर लगातार कार्य में जुटे रहे।

अधिकारियों ने बताया कि ध्वस्तीकरण अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इसी क्रम में 11 जून को क्षेत्र के 16 नए भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह तथा एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी ने मौके का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि कार्य को सुरक्षा मानकों के अनुरूप और व्यवस्थित ढंग से कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई कराई जा रही है, ताकि यातायात और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों को गति देने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी