विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़िता की मां ने चौबेपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में एक विवाहिता को लगातार परेशान करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां का आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने वाला एक युवक उनकी बेटी को शादी से पहले से ही परेशान और छेड़खानी करता था। उस समय गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा दिया गया था।

बताया गया कि पीड़िता की शादी गत 15 मई को हो चुकी है और वह वर्तमान में अपने ससुराल में रह रही है। इसके बावजूद आरोपी युवक लगातार फोन कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि युवक अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए विवाहिता के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

मामले से परेशान होकर पीड़िता की मां चौबेपुर थाने पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश