सस्ता गल्ला विक्रेता के निधन पर शोक की लहर

महदा गांव पहुंचकर परिषद पदाधिकारियों ने परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव सहयोग का भरोसा

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। चोलापुर विकासखंड के महदा गांव निवासी एवं सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के सदस्य राम नारायण यादव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे परिषद के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

रविवार को परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मा देव मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष विजय शंकर चौबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल महदा गांव पहुंचा। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मा देव मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय राम नारायण यादव संगठन के सक्रिय एवं समर्पित सदस्य थे। उनके निधन से परिषद को बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और हर परिस्थिति में सहयोग करेगा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पारस मिश्रा, पूर्व ब्लॉक विपणन केंद्र ठेकेदार राम भवन पांडेय, रविंद्र कनौजिया, राम जीत राम, कन्हैया पांडेय, उदय प्रताप सिंह, मुन्ना सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में युवाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

    संविधान, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन, युवाओं ने लिया जागरूक समाज निर्माण का संकल्प   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोक चेतना समिति एवं युवा संगठन…

    युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में गूंजा संविधान का संदेश, युवाओं ने बदलाव का लिया संकल्प

    चिरईगांव मुस्तफाबाद में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और नशामुक्ति अभियान चलाने का लिया निर्णय   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोक चेतना समिति के सहयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, नेहरू का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

    पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, नेहरू का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

    मल्हनी में राजभर की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 की जंग हुई दिलचस्प

    मल्हनी में राजभर की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 की जंग हुई दिलचस्प

    बदलापुर निरीक्षण भवन में सांसद ने लगाई चौपाल, सुनी जनसमस्याएं

    बदलापुर निरीक्षण भवन में सांसद ने लगाई चौपाल, सुनी जनसमस्याएं

    चक्रवाती तूफान में पेड़ गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    चक्रवाती तूफान में पेड़ गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    Animal App पर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    Animal App पर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    भूमि विवाद में पूर्व विधायक उदयभान सिंह पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

    भूमि विवाद में पूर्व विधायक उदयभान सिंह पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच