मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान

भीमचंडी मंदिर में सफाई व पौधरोपण, अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल

रिपोर्ट: विवेक राय 

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के भीमचंडी गांव स्थित मां भीमचंडी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत-2047” का संकल्प देशवासियों के सहयोग और सरकार की जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से तेजी से साकार हो रहा है।

स्वच्छता अभियान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आराजी लाइन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली गई।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, एमएलसी प्रतिनिधि संदीप सिंह ‘मिंटू’, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, अजय सिंह ‘मुन्ना’, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, विवेक सिंह, डॉ. रमेश पटेल, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, जगदीश जायसवाल, शिवधनी पटेल, राजेश राजभर, प्रेम शंकर पाठक, राकेश बिंद, ओम प्रकाश पटेल, अजय समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग