काशी को 25 हजार करोड़ की विकास सौगात पर भाजपा का आभार मार्च

जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा, कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचाई विकास योजनाओं की जानकारी

 

रिपोर्ट विवेक राय

मिर्जामुराद (वाराणसी)। प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी द्वारा काशी को लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की सौगात दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कछवांरोड चौराहे पर आभार पदयात्रा निकालकर खुशी व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं एवं गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की विशेषताओं की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। सड़क, यातायात, पर्यटन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग काशी आने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, मंडल उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद, उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मंडल महामंत्री दीपक सिंह, ऋषि सिंह, मनोज विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह, ओमप्रकाश पटेल, आतिश कुमार बिंद, अंकुश दूबे, संदीप केशरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    वरुणा जोन के थानों में कार्यक्रम आयोजित, पारिवारिक विवाद सुलझाने वाली महिलाओं को किया प्रोत्साहित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वरुणा जोन…

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    मोलनापुर के पास बाइक को बचाने में पलटी कार, पति घायल; 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी हुई अनाथ     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। पति को एयरपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार