अस्पताल के बाहर से कर्मचारी की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

अर्दली बाजार स्थित वात्सल्य चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के बाहर हुई वारदात, कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित वात्सल्य चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने एवं बाइक बरामद करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के गोपपुर निवासी सौरभ कुमार पाण्डेय अस्पताल में कार्यरत हैं। वह अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन संख्या UP65 CJ 7721) से ड्यूटी पर पहुंचे थे और बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक गायब मिली।

पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कैंट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिससे आरोपी की पहचान संभव है।

पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर बाइक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    वरुणा जोन के थानों में कार्यक्रम आयोजित, पारिवारिक विवाद सुलझाने वाली महिलाओं को किया प्रोत्साहित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वरुणा जोन…

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    मोलनापुर के पास बाइक को बचाने में पलटी कार, पति घायल; 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी हुई अनाथ     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। पति को एयरपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार