चोलापुर ब्लॉक में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

ग्राम पंचायतों में महीनों से निष्क्रिय हैं कैमरे, प्रधान ने सीडीओ से की तत्काल मरम्मत और संचालन बहाल कराने की मांग

 

रिपोर्ट विवेक राय 

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर ब्लॉक की अधिकांश ग्राम पंचायतों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं। रिचार्ज न होने और तकनीकी खामियों के कारण कैमरे केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं और दुर्घटनाओं की फुटेज उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे जांच प्रभावित हो रही है।

 

इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए भीदूर ग्राम पंचायत के प्रधान दया शंकर यादव ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्लस्टर रामपुर की सभी ग्राम पंचायतों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे महज दो महीने संचालन के बाद ही बंद हो गए और तब से उनकी मरम्मत या रिचार्ज नहीं कराया गया।

 

प्रधान ने कहा कि कैमरों के निष्क्रिय रहने से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है और अपराध या अन्य घटनाओं की जांच में पुलिस एवं प्रशासन को आवश्यक साक्ष्य नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर सभी कैमरों को तत्काल चालू कराने और नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    वरुणा जोन के थानों में कार्यक्रम आयोजित, पारिवारिक विवाद सुलझाने वाली महिलाओं को किया प्रोत्साहित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वरुणा जोन…

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    मोलनापुर के पास बाइक को बचाने में पलटी कार, पति घायल; 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी हुई अनाथ     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। पति को एयरपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार