वाराणसी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वाराणसी पहुंचीं। उनके आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

स्वागत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक, सुनीता सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वाराणसी आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट परिसर में स्वागत के दौरान पार्टी नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ई-मतदान से चुनी गई बाल संसद, मोहम्मद आसिफ बने प्रधानमंत्री

    प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुआ चुनाव, 143 विद्यार्थियों ने किया मतदान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

    लखनऊ में हुआ ‘भारत की वास्तविकता’ का भव्य विमोचन, युवा लेखक अर्पित सर्वेश की नई कृति चर्चा में

    23 वर्ष की उम्र में 33 पुस्तकें और 500 से अधिक कविताएं लिख चुके अर्पित सर्वेश ने देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों को पुस्तक में किया प्रस्तुत  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-मतदान से चुनी गई बाल संसद, मोहम्मद आसिफ बने प्रधानमंत्री

    ई-मतदान से चुनी गई बाल संसद, मोहम्मद आसिफ बने प्रधानमंत्री

    वाराणसी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

    वाराणसी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

    धीरज शुक्ला हत्याकांड: पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए अमित सिंह प्रिंस, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    धीरज शुक्ला हत्याकांड: पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए अमित सिंह प्रिंस, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    लखनऊ में हुआ ‘भारत की वास्तविकता’ का भव्य विमोचन, युवा लेखक अर्पित सर्वेश की नई कृति चर्चा में

    लखनऊ में हुआ ‘भारत की वास्तविकता’ का भव्य विमोचन, युवा लेखक अर्पित सर्वेश की नई कृति चर्चा में

    भूमि विवाद में फिर चर्चा में आया नितेश राय का नाम, करोड़ों की पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप

    भूमि विवाद में फिर चर्चा में आया नितेश राय का नाम, करोड़ों की पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप

    चोलापुर ब्लॉक में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    चोलापुर ब्लॉक में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल