ई-मतदान से चुनी गई बाल संसद, मोहम्मद आसिफ बने प्रधानमंत्री

प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुआ चुनाव, 143 विद्यार्थियों ने किया मतदान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया। चुनाव का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान और नेतृत्व की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।

प्रधानमंत्री पद के लिए कक्षा 5 की छात्रा मनीषा यादव और कक्षा 4 के छात्र मोहम्मद आसिफ हाशमी ने नामांकन किया। नामांकन की जांच के बाद दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए, जिसके बाद विद्यालय परिसर में प्रचार-प्रसार किया गया।

मतदान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कराया गया। विद्यार्थियों ने लैपटॉप के जरिए अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। मतदान के बाद ईवीएम जैसी बीप की व्यवस्था कर बच्चों को वास्तविक चुनाव प्रक्रिया का अनुभव कराया गया।

करीब एक घंटे तक चले मतदान में विद्यालय के 143 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में मोहम्मद आसिफ हाशमी को 97 तथा मनीषा यादव को 46 मत मिले। इसके साथ ही मोहम्मद आसिफ हाशमी बाल संसद के प्रधानमंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।

विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पूरी चुनाव प्रक्रिया एआरपी पुनीत सिंह की देखरेख में पर्यवेक्षक के रूप में संपन्न हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

    लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन   रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वाराणसी पहुंचीं।…

    लखनऊ में हुआ ‘भारत की वास्तविकता’ का भव्य विमोचन, युवा लेखक अर्पित सर्वेश की नई कृति चर्चा में

    23 वर्ष की उम्र में 33 पुस्तकें और 500 से अधिक कविताएं लिख चुके अर्पित सर्वेश ने देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों को पुस्तक में किया प्रस्तुत  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-मतदान से चुनी गई बाल संसद, मोहम्मद आसिफ बने प्रधानमंत्री

    ई-मतदान से चुनी गई बाल संसद, मोहम्मद आसिफ बने प्रधानमंत्री

    वाराणसी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

    वाराणसी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

    धीरज शुक्ला हत्याकांड: पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए अमित सिंह प्रिंस, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    धीरज शुक्ला हत्याकांड: पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए अमित सिंह प्रिंस, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    लखनऊ में हुआ ‘भारत की वास्तविकता’ का भव्य विमोचन, युवा लेखक अर्पित सर्वेश की नई कृति चर्चा में

    लखनऊ में हुआ ‘भारत की वास्तविकता’ का भव्य विमोचन, युवा लेखक अर्पित सर्वेश की नई कृति चर्चा में

    भूमि विवाद में फिर चर्चा में आया नितेश राय का नाम, करोड़ों की पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप

    भूमि विवाद में फिर चर्चा में आया नितेश राय का नाम, करोड़ों की पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप

    चोलापुर ब्लॉक में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    चोलापुर ब्लॉक में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल