विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

किसानों, श्रमिकों, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने पर दिया जोर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। जनपद में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। वहीं कृषि विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज वितरण तथा पीएम कुसुम योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

 

विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

 

पशुपालन विभाग को पशुओं के समयबद्ध टीकाकरण, अंडा उत्पादन बढ़ाने तथा निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, चोकर एवं अन्य पशु आहार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, विद्यालयों में जलभराव रोकने तथा सभी स्कूलों में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

श्रम विभाग को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराने तथा लेबर चौराहों पर विशेष शिविर आयोजित कर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता एवं रिस्पॉन्स टाइम की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक एम्बुलेंस पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का विवरण अंकित करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    नवाचार की नई मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण