बेखौफ चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ लाखों के जेवर व दो लाख नकद किए पार

पीछे के रास्ते घर में घुसे बदमाश, युवक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर वारदात को दिया अंजाम; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नयेपुर हथेरा गांव में सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पक्के मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और तीन कमरों के ताले तोड़कर अलमारी, बक्सा, पेटी तथा अटैची में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

 

पीड़ित दिनेश पटेल के अनुसार घटना के समय मकान की ऊपरी मंजिल पर एक युवक सो रहा था। चोरों ने वारदात के दौरान उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे किसी को भनक नहीं लग सकी। तड़के करीब तीन बजे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल डायल-112 और नेवढ़िया पुलिस को सूचना दी गई।

 

पीड़ित ने बताया कि चोर लगभग तीन किलो चांदी के आभूषण, तीन सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, दो मंगलसूत्र तथा करीब दो लाख रुपये नकद अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

 

नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक निखिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। चोरी की इस वारदात के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष