अस्सी घाट पर नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान, सफाई कर दिया जन-जागरूकता का संदेश

‘स्वभाव में स्वच्छता–संस्कार में स्वच्छता’ का दिया संदेश, गंगा में बाढ़ के बाद फैली गंदगी हटाकर लोगों को किया जागरूक

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने शनिवार को अस्सी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान गंगा में आई बाढ़ के बाद जलकुंभी के साथ घाट पर जमा हुई गंदगी को हटाकर नगर निगम को सुपुर्द किया गया। साथ ही लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि ‘स्वभाव में स्वच्छता–संस्कार में स्वच्छता’ अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल एक आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न अंग बनाना है। उन्होंने कहा कि नियमित साफ-सफाई से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा स्वस्थ और स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ भारत और स्वच्छ काशी का सपना साकार हो सकता है।

अभियान में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, मुन्नी देवी, गोरखनाथ मिश्रा, काशीनाथ, पंकज गोयल, राजेंद्र गोयल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश