पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिंधोरा पुलिस की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप; दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी

 

रिपोर्ट  विवेक राय 

वाराणसी। सिंधोरा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पहले से विक्रय की जा चुकी भूमि का दोबारा बैनामा करने के मामले में वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ कृष्णानन्द उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान चकरमा मोड़ के पास से दबोचा।

 

पुलिस के अनुसार, थाना सिंधोरा में दर्ज मुकदमा संख्या 79/2026 में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थिनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2013 में उसने ग्राम सिंधोरा स्थित लगभग 43.22 वर्गमीटर भूमि कृपाशंकर जायसवाल से ₹4.75 लाख में खरीदी थी। पूरी धनराशि का भुगतान करने के बाद विधिवत बैनामा और दाखिल-खारिज भी करा लिया गया था।

 

बाद में जानकारी हुई कि यही भूमि वर्ष 2002 में कृपाशंकर जायसवाल तथा उनके पुत्र कपिल जायसवाल और कृष्ण कुमार जायसवाल द्वारा पहले ही अन्य व्यक्तियों के नाम बेची जा चुकी थी।

 

शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पहले से विक्रय की जा चुकी भूमि का दोबारा बैनामा किया और धोखाधड़ी कर प्रार्थिनी से लाखों रुपये हड़प लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य अभियुक्त कृपाशंकर जायसवाल एवं कपिल जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामपाल सरोज, उपनिरीक्षक अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल रोशन त्रिपाठी तथा आरक्षी अभिषेक पाण्डेय शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश