मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर के तत्वावधान में “सांस्कृतिक सावन मेला-2026” का आयोजन रविवार, 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे से समिति भवन, शिवपुर में किया जाएगा। सावन की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव की रंगत से सजे इस मेले में खरीदारी, खान-पान और मनोरंजन का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

 

आयोजकों के अनुसार मेले में समाज की महिलाओं द्वारा विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां फैब्रिक, राखी, कॉस्मेटिक, ज्वैलरी, परिधान, गिफ्ट आइटम तथा स्वादिष्ट व्यंजनों की विविधता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही खरीदारी करने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षक उपहारों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

 

समिति का कहना है कि यह आयोजन परिवारों, महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजन, खरीदारी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मेल-मिलाप का एक विशेष अवसर होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि रॉय, डॉ. दिपाली गुप्ता, श्री संजीव अग्रवाल एवं श्रीमती संजीव अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

 

इस संबंध में समिति भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष उमाशंकर राजगढ़िया एवं मंत्री आलोक पोद्दार ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

 

पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक गुंजन जलान, साक्षी सर्राफ, नितीश जालान, अभिषेक सर्राफ सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश