यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीआरवी टीमों को किया सम्मानित, त्वरित और संवेदनशील पुलिसिंग के दिए निर्देश

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों के साथ संगोष्ठी कर उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जन-केंद्रित बनाने पर बल देते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

समीक्षा बैठक में बताया गया कि पुलिस आयुक्त के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी के चलते वाराणसी की यूपी-112 सेवा प्रदेश की रैंकिंग में लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वर्तमान में यूपी-112 का औसत रिस्पांस टाइम 5 मिनट 26 सेकंड है, जबकि जन संतुष्टि स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि यूपी-112 देश में एक आदर्श आपातकालीन पुलिस सेवा के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने सभी पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) कर्मियों को निर्देशित किया कि वे प्रथम रिस्पांडर के रूप में प्रत्येक नागरिक को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील पुलिस सहायता उपलब्ध कराएं। साथ ही बेहतर व्यवहार, अनुशासित कार्यशैली और उच्च आचरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

 

उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीआरवी टीमों को प्रत्येक माह सम्मानित करने तथा निर्धारित मानकों से कम प्रदर्शन करने वाली टीमों की नियमित समीक्षा, काउंसलिंग और कार्यशैली में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

 

समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान सहित यूपी-112 के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश