समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

बलुआ घाट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया नमन, सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट विवेक राय 

रामनगर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को बहन फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर बलुआ घाट स्थित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहन फूलन देवी ने समाजवादी विचारधारा के साथ जुड़कर समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से मुरारी कश्यप, विवेक कहार (रॉकी), मनीष सिंह, विवेक यादव, ओपी पटेल, सौरभ आनंद, मनीष यादव, शशिकांत यादव, मनोज यादव, घनश्याम बिन्द, मंटू साहनी, संगीता पटेल, दीपक साहनी, अशोक यादव, विजय बिन्द, आशीष साहनी, अशोक साहनी सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    श्रद्धालुओं, राहगीरों और जरूरतमंदों को वितरित किया गया प्रसाद व शीतल जल, अनिल कुमार जैन बोले— सेवा और संस्कार से ही सशक्त समाज का निर्माण   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी।…

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव बोलीं— लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई     रिपोर्ट विवेक राय  नई दिल्ली/वाराणसी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    105 वर्ष की आयु में पंडित देवनाथ चौबे का निधन, चोलापुर और गाजीपुर क्षेत्र में शोक की लहर

    105 वर्ष की आयु में पंडित देवनाथ चौबे का निधन, चोलापुर और गाजीपुर क्षेत्र में शोक की लहर

    समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने रक्तदान कर कैंसर मरीज की बचाई उम्मीद

    हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने रक्तदान कर कैंसर मरीज की बचाई उम्मीद

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह