भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज की एफआईआर, घटना की जांच शुरू

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। भाजपा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय उर्फ गोरेलाल पर कथित हमले के मामले में ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में विनय कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई को सुबह लगभग 11:45 बजे वह अपने साथियों के साथ भाजपा कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान केएनपीजी कॉलेज और पाल तिराहा के बीच कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, किसी तरह मौके से निकलने के बाद उन्होंने ज्ञानपुर कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 324(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

दर्ज मुकदमे में विमल मिश्रा उर्फ ‘भदोही वाले मिश्रा जी’, शुभम यादव, विकास यादव, चांद बाबू, सीएल यादव, रिजवान अली, रोहन यादव, धीरज दुबे और लकी सोनकर सहित अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसेवा और पत्रकारिता से बनाई अलग पहचान, दिनेश यादव ‘दादा’ बने क्षेत्र की सक्रिय आवाज

    सामाजिक आंदोलनों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों के हितों के लिए वर्षों से निभा रहे सक्रिय भूमिका   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी/भदोही। सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारिता के…

    भदोही में निःशुल्क स्टेशनरी वितरण से विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    150 छात्र-छात्राओं को पुस्तक, कॉपी, कलम एवं स्टेशनरी का निःशुल्क वितरण, विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7 NEWS, भदोही (उत्तर प्रदेश)। जनपद भदोही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण