विनीत सिंह ने दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के कार्यकारी सभापति पद की ली शपथ

विधान परिषद सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने दिलाई शपथ, आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने बुधवार को दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के कार्यकारी सभापति पद के लिए मिर्जापुर के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विनीत सिंह को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान विनीत सिंह ने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण के बाद विनीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व तथा विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदाओं से प्रभावित लोगों के हितों, राहत एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ समिति के समक्ष उठाया जाएगा।

विनीत सिंह ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को राहत, सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों में पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राजर्षि जी के शैक्षिक विचार आज भी प्रासंगिक : प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी

    यूपी कॉलेज के प्राचीन छात्र भवन में विचार गोष्ठी आयोजित, वर्तमान शिक्षा में नैतिक एवं भारतीय मूल्यों की जरूरत पर हुआ मंथन     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उदय प्रताप…

    चौबेपुर से लापता नाबालिग किशोरी आठ दिन बाद सकुशल बरामद

    शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, नामजद युवक की तलाश में पुलिस की दबिश जारी   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजर्षि जी के शैक्षिक विचार आज भी प्रासंगिक : प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी

    राजर्षि जी के शैक्षिक विचार आज भी प्रासंगिक : प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी

    विनीत सिंह ने दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के कार्यकारी सभापति पद की ली शपथ

    विनीत सिंह ने दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के कार्यकारी सभापति पद की ली शपथ

    चौबेपुर से लापता नाबालिग किशोरी आठ दिन बाद सकुशल बरामद

    चौबेपुर से लापता नाबालिग किशोरी आठ दिन बाद सकुशल बरामद

    पशुधन को मिलेगा बीमा का सुरक्षा कवच, 85 प्रतिशत प्रीमियम सरकार देगी

    पशुधन को मिलेगा बीमा का सुरक्षा कवच, 85 प्रतिशत प्रीमियम सरकार देगी

    अजगरा से रमेश कनौजिया को प्रत्याशी बनाने की उठी मांग

    अजगरा से रमेश कनौजिया को प्रत्याशी बनाने की उठी मांग

    पुराना रामनगर में सुनी गई ‘मन की बात’, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश

    पुराना रामनगर में सुनी गई ‘मन की बात’, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश