चौबेपुर से लापता नाबालिग किशोरी आठ दिन बाद सकुशल बरामद

शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, नामजद युवक की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने आठ दिन की तलाश के बाद सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अब आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे 17 वर्ष सात माह की किशोरी अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि गांव का ही युवक बालक, पुत्र नंदलाल कथित तौर पर शादी का झांसा देकर अथवा बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया है।

 

घटना के संबंध में किशोरी की मां ने चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 25 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक घनश्याम निषाद को सौंपी।

 

किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी। सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) के नेतृत्व में पुलिस ने सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से तलाश तेज की। इसी क्रम में 2 सितंबर 2026 को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

अभियान में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक एवं विवेचक घनश्याम निषाद तथा महिला कांस्टेबल किरन पटेल शामिल रहीं।

 

पुलिस के मुताबिक, बरामद किशोरी को नारी सुरक्षा गृह भेज दिया गया है। नियमानुसार उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी युवक की तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    ग्राम सभा से ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जोर, गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक…

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर