चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस

रिपोर्ट विवेक राय 

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात दो पड़ोसी घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने रविशंकर मिश्रा और अवधेश मिश्रा के घरों में घुसकर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए और सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार रात में अपने-अपने घरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और कमरों में रखी अलमारियों तथा बक्सों को खंगाल डाला। कीमती सामान और नकदी समेटने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। सुबह परिजनों के जागने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला और घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों के टूटे ताले देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही चंदापुर चौकी और चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पीड़ित परिवारों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।

एसीपी सारनाथ के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक और साइबर टीम को भी लगाया गया है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    सरकारी कमीशन बढ़कर 125 रुपये होने पर चिरईगांव में सम्मान समारोह, संगठन के संघर्ष को बताया महत्वपूर्ण   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर…

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने नमो घाट से पुराने पुल तक लिया जायजा, 15 से अधिक राहत केंद्रों में 1600 से ज्यादा लोग रह रहे  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि