सरकारी कमीशन बढ़कर 125 रुपये होने पर चिरईगांव में सम्मान समारोह, संगठन के संघर्ष को बताया महत्वपूर्ण
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी का कमीशन वृद्धि को लेकर चिरईगांव ब्लॉक में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सरकार द्वारा कोटेदारों का कमीशन बढ़ाकर 125 रुपये किए जाने पर क्षेत्र के कोटेदारों ने प्रसन्नता जताते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में कोटेदारों ने कहा कि कमीशन वृद्धि संगठन के लगातार प्रयास और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने इसे प्रदेश के कोटेदारों के हित में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कोटेदारों ने कहा कि संगठन की ओर से उनकी अन्य मांगों को लेकर भी संघर्ष आगे जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वाराणसी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत यादव, संदीप मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर यादव, राम सकल तिवारी, उपेंद्र प्रताप सिंह, शंकर साव, हौसिला गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, विजेंद्र कुमार, जमुना प्रसाद, अशोक कुमार, संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कोटेदार साथी उपस्थित रहे।




