उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रिंस डायमंड होटल के प्रांगण में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा की पूर्व जिला मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथियों श्रीमती कंचन वार्ष्णेय, सुलेखा सिंह, अंजना श्रीवास्तव और संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक पायल सरल ने गणेश वंदना एवं भजन की प्रस्तुति से की। इसके बाद विख्यात गायिका संगीता भट्टाचार्य एवं प्रतिमा विश्वकर्मा, आरती केसरी और नीतू सिंह ने कजरी एवं तीज गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।
सरिता नारंग, पल्लवी विश्वकर्मा, रिचा सेठ, सरिता मौर्य और वर्षा गुप्ता ने तीज पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
तीज महोत्सव के दौरान श्रीमती श्वेता अग्रहरि को ‘तीज क्वीन’ के सम्मान से नवाजा गया। वहीं गायन प्रतियोगिता में पूजा मिश्रा, प्रतिमा त्रिपाठी और आरती केसरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में बंदना सिंह, किरन वर्मा और सुरभि कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय लोक परंपराओं एवं त्योहारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। तीज महोत्सव में गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक उत्सव की रंगत देखने को मिली।
कार्यक्रम का संचालन पुष्पकला झा ने किया। संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कुमकुम पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रतियोगिताओं में सरिता, कल्पना गुप्ता, रेखा वर्मा और संतोषी गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सोनल गुप्ता, संगीता सेठ, पूजा खडसे, दिव्या मेहता, श्वेता अग्रहरि, अमृता गुप्ता, गुरजीत, पूजा कश्यप, तनुजा भंडारी, भावना कुशवाहा, बिना सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।




