15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। परिवहन विभाग से जुड़ी लंबित समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर सोमवार को बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (BTTA) के बैनर तले सैकड़ों मोटर मालिकों ने RTO कार्यालय में विरोध दर्ज कराया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ट्रांसपोर्टरों ने करीब तीन घंटे तक बैठक कर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और शीघ्र समाधान की मांग की।

 

मोटर मालिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए RTO राघवेंद्र सिंह ने टेलीफोन के माध्यम से लखनऊ स्थित उच्चाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए सात दिन का समय मांगा।

 

BTTA प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने अधिकारियों की ओर से दिए गए लिखित पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि 15 सितंबर तक प्रमुख मांगों का समाधान नहीं हुआ तो RTO कार्यालय में तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ट्रांसपोर्टर अपनी बसें RTO कार्यालय परिसर में खड़ी कर उनकी चाबी अधिकारियों को सौंपेंगे।

 

BTTA अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में संगठन का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर संभागीय परिवहन आयुक्त और कमिश्नर से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल मोटर मालिकों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके तत्काल समाधान की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि वार्ता के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

 

ये हैं प्रमुख मांगें

मोटर मालिकों की लंबित समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए।

परमिट एवं परिवहन संबंधी कार्यों में अनावश्यक देरी समाप्त की जाए।

ऑनलाइन परमिट रिन्युअल की सुविधा तत्काल बहाल की जाए।

परिवहन विभाग में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण हो।

फिटनेस, परमिट और अधिकार पत्र से संबंधित कार्यों का शीघ्र निपटारा किया जाए।

BTTA पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 15 सितंबर के बाद आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। संगठन ने कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी परिवहन विभाग के अधिकारियों की होगी।

 

प्रदर्शन एवं बैठक में संगठन के संरक्षक प्रभाकर पांडेय, संरक्षण विनोद सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सलाहकार हर्षवर्धन सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ बंटी, बृजेश सिंह, रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव, बृजेश यादव, विकास, राजन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में मोटर मालिक एवं ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    विश्व साक्षरता दिवस पर लोक चेतना समिति ने चलाया जागरूकता अभियान, युवाओं व किशोरियों की शिक्षा पर दिया जोर   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी (बरियासनपुर)। विश्व साक्षरता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश