संदहा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा; साथी गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा में आज सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार संतोष यादव (41 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी विनीत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेरिडियन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई।

गाजीपुर के मूल निवासी संतोष यादव रुस्तमपुर में रहते थे। वह अपने साथी विनीत वर्मा के साथ बाइक से जा रहे थे। संदहा के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में संतोष यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि विनीत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चिरईगांव चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल विनीत वर्मा को तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं, चौकी प्रभारी ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत हो रहा है। फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    जायसवाल क्लब मिर्जापुर के तीज महोत्सव में गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। जायसवाल क्लब मिर्जापुर की…

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण में संशोधन की मांग को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का समर्थन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। शास्त्री घाट, वरुणा पुल के समीप यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    संदहा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    संदहा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    सीएम के आगमन से पहले सिंधोरा में पुलिस का सघन गश्त अभियान

    सीएम के आगमन से पहले सिंधोरा में पुलिस का सघन गश्त अभियान

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव