पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-6544 के संचालन को लेकर उस समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, जब उड़ान भरने से पहले पायलट की तबीयत बिगड़ गई। पायलट ने विमान संचालित करने में असमर्थता जताई, जिसके बाद निर्धारित उड़ान प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई। उस समय विमान में बोर्डिंग शुरू नहीं हुई थी और यात्री टर्मिनल भवन के सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे। मुंबई जाने वाली उड़ान की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान यात्रियों को पायलट के अस्वस्थ होने तथा विमान उड़ाने में असमर्थता की जानकारी मिली।

 

अचानक सामने आई इस स्थिति से एसएचए में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उड़ान में देरी की आशंका को लेकर यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि उड़ान की स्थिति के संबंध में उन्हें समय पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। यात्रियों के अनुसार, वे सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद बोर्डिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी पायलट के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। इससे उनकी आगे की यात्रा और निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित होने की स्थिति बन गई। सूत्रों के अनुसार, पायलट की ड्यूटी से संबंधित समयसीमा को लेकर भी स्थिति बनी थी।

 

बताया जा रहा है कि निर्धारित ड्यूटी अवधि पूरी होने के बाद आगे की उड़ान को लेकर पायलट ने असमर्थता जताई। हालांकि, प्राथमिक जानकारी में पायलट की तबीयत खराब होने की बात सामने आ रही है। एयरलाइन की ओर से फिलहाल पायलट की स्वास्थ्य स्थिति और उड़ान में देरी के आधिकारिक कारण को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    घनी आबादी वाले इलाके में मची अफरा-तफरी, पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू; जनहानि नहीं     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मदनपुरा में बृहस्पतिवार को…

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    रामपुर चंद्रावती गांव में घटना से मचा कोहराम, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के रामपुर चंद्रावती गांव में बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन