एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

मोलनापुर के पास बाइक को बचाने में पलटी कार, पति घायल; 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी हुई अनाथ

रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। पति को एयरपोर्ट से लेकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में जान चली गई। गुरुवार देर रात चंद्रावती के पास मोलनापुर में बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलट गई। हादसे में गाजीपुर निवासी पन्ना देवी (43) की मौत हो गई, जबकि उनके पति रामजग चौहान मामूली रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव निवासी रामजग चौहान दुबई से लौटे थे। उनकी पत्नी पन्ना देवी उन्हें लेने बाबतपुर एयरपोर्ट गई थीं। देर रात दोनों चालक अमिताभ चौहान के साथ कार से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में मोलनापुर के पास अचानक बाइक सामने आने पर उसे बचाने की कोशिश में कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा और अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घायलों को नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां चिकित्सकों ने पन्ना देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके पति रामजग चौहान को मामूली चोटें आईं।

पन्ना देवी की मौत से परिवार में मातम छा गया। उनकी 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी रुचि चौहान के सिर से मां का साया उठ गया। पति को लेने एयरपोर्ट गईं पन्ना देवी के साथ हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    वरुणा जोन के थानों में कार्यक्रम आयोजित, पारिवारिक विवाद सुलझाने वाली महिलाओं को किया प्रोत्साहित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वरुणा जोन…

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    नवप्रवेशी छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिला सम्मान     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। सनबीम वीमेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार