सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

नवप्रवेशी छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिला सम्मान

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। सनबीम वीमेंस कॉलेज, वरुणा में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी ‘आगमन-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद महाविद्यालय की वरिष्ठ छात्राओं ने बीए, बीकॉम और बीबीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवप्रवेशी छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत तरंगिणी आर्केस्ट्रा की छात्राओं वंशिका, खुशी, प्रतिभा, शगुन और तन्वी आदि की शानदार प्रस्तुति से हुई। इसके बाद वरिष्ठ छात्राओं जिया, पिया, हिमानी, परी, तनूजा और माही ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं प्रिया, जागृति, रिद्धिमा, शमी और अदिति आदि की पश्चिमी नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

 

हिंदी में सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक लेखन के लिए महादेवी वर्मा अवॉर्ड अनुष्का सिंह रघुवंशी, सर्वश्रेष्ठ पश्चिमी नृत्य के लिए श्यामक डावर अवॉर्ड जान्हवी सिंह एवं माही गुप्ता, शास्त्रीय नृत्य के लिए सुधा चंद्रा अवॉर्ड आविशी तिवारी, पश्चिमी गायन के लिए बियॉन्से अवॉर्ड स्तुति राय तथा शास्त्रीय गायन के लिए कौशिकी चक्रवर्ती अवॉर्ड मयूरी को प्रदान किया गया। इसी क्रम में सर्वश्रेष्ठ चित्रकार के लिए अमृता शेरगिल अवॉर्ड श्रेया सिंह, अंग्रेजी में रचनात्मक लेखन के लिए अरुंधति अवॉर्ड अंजलि सिंह, टेड टॉक स्पीकर के लिए सृष्टि बख्शी अवॉर्ड बुशरा नूर और ड्रामेटिक मोनोलॉग के लिए स्मिता पाटिल अवॉर्ड श्वेता सिंह को मिला।

 

अपसाइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिप्लब कुमार मंडल अवॉर्ड इकरा अदीब अंसारी, नॉन-थर्मल कुकिंग के लिए मधुर जाफरी अवॉर्ड हमना वसीम एवं फारिया अहद, अंग्रेजी में प्रभावशाली वक्तृत्व के लिए शशि थरूर अवॉर्ड तृति तिवारी तथा हिंदी में प्रभावशाली वक्तृत्व के लिए सुषमा स्वराज अवॉर्ड सांकेतिका सिंह को दिया गया।

 

डिजिटल पोस्टर निर्माण के लिए तकशिखा अवॉर्ड कृतिका कुमारी, शॉर्ट वीडियो निर्माण के लिए मीरा नायर अवॉर्ड अनन्या मिश्रा, फेस पेंटिंग के लिए फ्रिदा काहलो अवॉर्ड सानिया समन, वाद्य संगीत के लिए एआर रहमान अवॉर्ड प्राकृत चैबे और सर्वश्रेष्ठ एआई एप निर्माण के लिए नारायण मूर्ति अवॉर्ड साहिबा आलिया को प्रदान किया गया।

 

समारोह का प्रमुख आकर्षण मिस फ्रेशर का चयन रहा, जिसमें अंजलि उपाध्याय को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के समापन पर सनबीम समूह के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उनकी उन्नति और प्रगति की कामना की। वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक ने अपने संदेश में कहा कि नारी समाज की नींव है। उसका सशक्त और सुदृढ़ होना आवश्यक है, तभी वह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निडर होकर आगे बढ़ सकती है।

 

समूह की निदेशिका अमृता बर्मन एवं एग्जीक्यूटिव निदेशक हर्ष मधोक ने नवप्रवेशी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। अंत में महाविद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शालिनी सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    रामनगर पुलिस की पहल लाई रंग, काउंसलिंग से दूर हुए पारिवारिक विवाद; दंपतियों को आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बनाए रखने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट: विवेक राय…

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, एक युवक घायल; नवरात्र की भीड़ में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय कस्बे के चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    रामलीला में सुग्रीव से मित्रता, बाली-सुग्रीव युद्ध और शबरी प्रसंग का हुआ भावपूर्ण मंचन

    रामलीला में सुग्रीव से मित्रता, बाली-सुग्रीव युद्ध और शबरी प्रसंग का हुआ भावपूर्ण मंचन

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल